बनासो चौक में देर रात भीषण आगजनी, तीन दुकानें जलकर खाक, करीब 10 लाख का नुकसान
बनासो चौक में देर रात भीषण आगजनी, तीन दुकानें जलकर खाक, करीब 10 लाख का नुकसान
विष्णुगढ़. थ्ररलर क्षेत्र के बनासो चौक में तीन जून की देर रात अचानक भीषण आग लग गयी. इस आगजनी में कुल पांच दुकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें से तीन पूरी तरह जलकर खाक हो गयीं. अनुमान है कि दुकानदारों को आठ से दस लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान हुआ. घटना के समय सभी दुकानें बंद थीं और लोग अपने घरों में सो रहे थे. आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. जब आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, तो स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ी. लेकिन जब तक लोग बचाव कार्य शुरू करते, आग विकराल रूप ले चुकी थी. ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग को आगे फैलने से रोकने में सफलता पायी. इस दौरान प्रशासन और दमकल विभाग की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी. ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी देर से पहुंची और तब तक अधिकांश दुकानें जल चुकी थीं.
इस आगजनी में सबसे अधिक नुकसान जूता-चप्पल दुकान के मालिक मुरली अंसारी को हुआ, जिनका पूरा स्टॉक जल गया और करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ. वहीं, सैलून संचालक खैटू ठाकुर की दुकान भी पूरी तरह राख हो गई, जिससे लगभग दो लाख रुपये की क्षति हुई. इसके अलावा पास की अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा. प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि वे अपने रोजगार को दोबारा खड़ा कर सकें. पुलिस और स्थानीय प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए