सेविका, पारा शिक्षक व अनुबंध कर्मियों के साथ होगा इंसाफ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी उमंग सिंगार ने चुनावी रणनीति पर चर्चा व प्रखंडवार नेताओं से की रायशुमारी हजारीबाग : मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सह झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी उमंग सिंगार शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा व विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की. […]
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी उमंग सिंगार ने चुनावी रणनीति पर चर्चा व प्रखंडवार नेताओं से की रायशुमारी
हजारीबाग : मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सह झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी उमंग सिंगार शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा व विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की. इसमें लोकसभा प्रभारी जयशंकर पाठक, कांग्रेस नेता रवींद्र सिंह, नरेंद्र सिन्हा, शांतनु मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह समेत कई कांग्रेसी शामिल हुए.
मौ��े पर उमंग सिंगार ने कहा कि हजारीबाग जिले में सैकड़ों सरकारी स्कूल बंद किये गये. भाजपा सरकार द्वारा सेविका, सहायिका, पारा शिक्षक, रसोइया दीदी, सहिया दीदी, अनुबंध कर्मियों के साथ जो नाइंसाफी हुई हैं, महागठबंधन की सरकार बनते ही उनके साथ इंसाफ किया जायेगा.
इस संदेश को कांग्रेसी कार्यकर्ता आम जन तक पहुंचायें. रायशुमारी में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, आबिद अंसारी, जवाहर लाल सिन्हा, डॉ जमाल अहमद, शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजू चौरसिया, लाल बिहारी सिंह, असगर अली, अशोक देव, कैलाश देव, रंजीत यादव, मनोज भगत, मो जमाल, साजिद हुसैन, सुनील अग्रवाल, सुनील सिंह राठौर, मंसूर आलम, संजय तिवारी, मिथिलेश दुबे, दरोगा अंसारी, साजिद अली खान, प्रकाश यादव, टिंकू यादव, मो मजहर, निसार खान, सलीम रजा, अजय गुप्ता, विनोद सिंह, दरगाही खान, शारदा दुबे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










