ePaper

आर्मी कैंप जा रहे ट्रक से लाखों के सामान की चोरी

Updated at : 13 Nov 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
आर्मी कैंप जा रहे ट्रक से लाखों के सामान की चोरी

हजारीबाग : रामगढ़ से पटना के दानापुर आर्मी कैंप में पॉरचून का सामान ले जा रहे ट्रक (बीआर-21सी-0951) से लाखों रुपये के सामान की चोरी (181 कार्टून) मंगलवार की अहले सुबह हो गयी. घटना एनएच-33 हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी में पंचर बनानेवाली दुकान के पास घटी. बताया जाता है कि चालक ने ट्रक को […]

विज्ञापन

हजारीबाग : रामगढ़ से पटना के दानापुर आर्मी कैंप में पॉरचून का सामान ले जा रहे ट्रक (बीआर-21सी-0951) से लाखों रुपये के सामान की चोरी (181 कार्टून) मंगलवार की अहले सुबह हो गयी. घटना एनएच-33 हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी में पंचर बनानेवाली दुकान के पास घटी.

बताया जाता है कि चालक ने ट्रक को टायर का पंक्चर बनाने के लिए दुकान के पास खड़ा किया था. जिस समय घटना को अंजाम दिया गया, उस वक्त चालक कृष्णा प्रसाद ट्रक के केबिन में सो रहा था. बताया जाता है कि रामगढ़ आर्मी कैंट से दो ट्रकों पर सामान को लोड किया गया था. चालक कृष्ण प्रसाद के अनुसार दोनों ट्रक साथ-साथ दानापुर के लिए निकले. रास्ते में एक ट्रक का टायर पंक्चर हो गया. मोरांगी टायर दुकान के पास दोनों ट्रक रुका.

ट्रक में तीन लोग थे. एक ट्रक में चालक एवं उप-चालक सो रहे थे. जिस ट्रक से कार्टून की चोरी की गयी उसमें सिर्फ चालक कृष्ण प्रसाद सो रहे थे. थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चालक ने घटना की सूचना सुबह छह बजे दी. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola