ePaper

35 विस सीटों पर कांग्रेस का दावा : रामेश्वर उरांव

Updated at : 02 Nov 2019 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
35 विस सीटों पर कांग्रेस का दावा : रामेश्वर उरांव

हजारीबाग : झारखंड की 35 विधानसभा सीट पर महागठबंधन के तहत कांग्रेस ने दावा पेश किया है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा रामगढ़, हजारीबाग, बरही और बड़कागांव सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.उपरोक्त जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने दी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक […]

विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड की 35 विधानसभा सीट पर महागठबंधन के तहत कांग्रेस ने दावा पेश किया है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा रामगढ़, हजारीबाग, बरही और बड़कागांव सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.उपरोक्त जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने दी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन किया. रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस बार झारखंड चुनाव कांग्रेस बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, भुखमरी से मौत, मॉब लीचिंग, किसानों की कर्ज माफी जैसे मुद्दों को लेकर लड़ेगी.उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने विस्थापितों के लिए पुनर्वास समेत लाभ देने की कई योजनाएं शुरू की हैं.

झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का दो लाख कर्ज की माफी, किसानों की आय दोगुना, युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था होगी. सरकारी रिक्तियां छह माह के अंदर भरी जायेंगी. पारा शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मानदेय बढ़ेगा. शिक्षकों की नियुक्ति होगी एवं जेपीएससी परीक्षा नियमित करायेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बड़बोलेपन का शिकार हो रही है.हरियाणा में 75 पार का नारा दिया था, 39 पर आकर अटक गयी. महाराष्ट्र में वह बहुमत से दूर है. प्रेसवार्ता में झारखंड प्रभारी केशव महतो कमलेश, जयशंकर पाठक, जिला अध्यक्ष देवकुमार राज, जवाहरलाल सिन्हा, मुन्ना सिंह, डॉ आरसी प्रसाद मेहता, दिगंबर मेहता, शिवलाल महतो, डॉ जमाल अहमद, साजिद हुसैन, डॉ प्रकाश कुमार उपस्थित थे.
विधानसभा का चुनाव पूरी उर्जा के साथ कांग्रेस लड़ेगी: कांग्रेस कार्यालय में जनाक्रोश रैली एवं अभिनंदन समारोह हुआ.सभी कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया.रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा की पूरी तैयारी कर ली गयी है.
पांच प्रमंडल में हुए जनाक्रोश रैली में जनता का अपार समर्थन मिला है. इस बार पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ कर गठबंधन की सरकार बनायेंगे. जयशंकर पाठक ने कहा कि युवा बेरोजगार हुए हैं.
उनके अंदर कैरियर को लेकर भय का वातावरण बन गया है.मौके पर सलीम रजा, उपेंद्र राय, साजिद खान, विनोद सिंह, सदरूल होदा, तारिक रजा, शहजादा अनवर, अवधेश सिंह, मुन्ना पासवान, कृष्णा शर्मा, शांतनु मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, शशिमोहन सिंह, विजय यादव, सच्चिदानंद पांडेय, अजय गुप्ता, टिंकू यादव, प्रकाश यादव, भीमराव, आविद अंसारी, मनोज भगत, रंजीत पासवान समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola