पटना से कोलकाता जा रही यात्री बस में लगी आग, बीच सड़क पर धू-धू जलकर हुई राख, यूं बची यात्रियों की जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2019 2:28 PM

विज्ञापन

हजारीबाग : बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र के बड़कीटांड फोरलेन एनएच 2 चौक के पास मंगलवार अहले सुबह एक यात्री बस में आग लग गयी. बताया जा रहा है कि मां वैष्णवी नामक यात्री बस में आग टायर से शुरू हुई और कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गयी. हादसे की भयावहता […]

विज्ञापन

हजारीबाग : बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र के बड़कीटांड फोरलेन एनएच 2 चौक के पास मंगलवार अहले सुबह एक यात्री बस में आग लग गयी. बताया जा रहा है कि मां वैष्णवी नामक यात्री बस में आग टायर से शुरू हुई और कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गयी.

हादसे की भयावहता भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखायी और आग पर नजर पड़ते ही बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया जिसके बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गये.
सूचना के बाद गोरहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से गन्तव्य स्‍थान के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि बस लंबी दूरी से बिना रुके आ रही थी जिससे टायर गर्म हो गया और आग लग गयी.
घटना सुबह करीब 4:00 बजे की है. बस पटना से चली थी और कोलकाता जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola