मिठाइयों की शुद्धता की जांच, पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मिठाई व खोआ के नमूनों को इकट्ठा किया जब्त नमूनों को होगी जांच हजारीबाग : दीपावली के दौरान शहर की मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा और औचक निरीक्षण किया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज के नेतृत्व में टीम के सदस्य दर्जनों दुकानों में गये और […]
विज्ञापन
मिठाई व खोआ के नमूनों को इकट्ठा किया
जब्त नमूनों को होगी जांच
हजारीबाग : दीपावली के दौरान शहर की मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा और औचक निरीक्षण किया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज के नेतृत्व में टीम के सदस्य दर्जनों दुकानों में गये और होटल के किचेन की साफ-सफाई देखी. मिठाई की गुणवता की जांच की. वहीं खोआ, दूध, छेना की शुद्धता की जांच के लिए नमूनों को इकट्ठा किया.
जब्त नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा. वहीं शहर के बस स्टैंड और मेन रोड की मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया. अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने कहा कि दीपावली एवं अन्य पर्व में लोगों को शुद्ध सामग्री मिले. मिलावट के चीजों पर कार्रवाई के लिए यह अभियान चलाया गया है.छापामारी के बाद होटलों में हड़कंप रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










