आनंद मार्ग रिलीफ टीम बिरहोरों के साथ मनायेगी दीपावली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम 26 अक्तूबर को बिरहोर जनजातियों के साथ दीपावली मनायेगी. टीम की ओर से बिरहोर जनजातियों के बीच ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ टोपी, मौजा व मिठाई का वितरण किया जायेगा. आनंद मार्ग प्रचार संघ के मुक्ति प्रधान ने बताया कि समय-समय पर टीम बिरहोर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम 26 अक्तूबर को बिरहोर जनजातियों के साथ दीपावली मनायेगी. टीम की ओर से बिरहोर जनजातियों के बीच ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ टोपी, मौजा व मिठाई का वितरण किया जायेगा.
आनंद मार्ग प्रचार संघ के मुक्ति प्रधान ने बताया कि समय-समय पर टीम बिरहोर जनजातियों के बीच जाकर उन्हें दवा, खाने-पीने की चीजें व कपड़ों का वितरण करती रही है. बिरहोर जनजाति मुख्य रूप से झारखंड के कोडरमा, चतरा, हजारीबाग और रांची जिले में निवास करते हैं. इनकी दशा में सुधार लाने के लिए झारखंड सरकार ने बिरहोर समेत 32 आदिवासी समुदाय को चिह्नित किया है. इनमें आठ जनजाति समुदाय को आदिम जनजाति समुदाय में शामिल किया है. इसमें बिरहोर जनजाति विलुप्त होने के कगार पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










