अधेड़ को हाथी ने पटक कर घायल किया

बड़कागांव : प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात फिर शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है. बुधवार को महुगाईं कला पंचायत के सुकूल खपिया टोला ऊपर पहाड़ निवासी सुगन रजवार (50) पिता-धुरन रजवार को हाथी ने चपेट में ले लिया और पटक कर घायल कर दिया. जिस वक्त घटना घटी, उस […]
बड़कागांव : प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात फिर शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है. बुधवार को महुगाईं कला पंचायत के सुकूल खपिया टोला ऊपर पहाड़ निवासी सुगन रजवार (50) पिता-धुरन रजवार को हाथी ने चपेट में ले लिया और पटक कर घायल कर दिया. जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त वह शौच के लिए निकला था. रात को उस हाथी को ग्राम लंगातू क्षेत्र में भी देखा गया था. घटना के बाद हाथी मोतरा जंगल की ओर निकल गया. इधर घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किया गया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




