मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े भक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : शारदीय दुर्गापूजा के षष्ठी में मां दुर्गा के पूजा पंडाल का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ दुर्गा मंडपों में उमड़ पड़ी. सुबह ढाक की थाप के साथ बंगीय बारोवारी दुर्गा मंडप, बिहारी दुर्गा मंडप में महाआरती हुई़ यहां लोगों ने मां के दर्शन किये. विधि-विधान के साथ मां कात्यायनी की पूजा के […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शारदीय दुर्गापूजा के षष्ठी में मां दुर्गा के पूजा पंडाल का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ दुर्गा मंडपों में उमड़ पड़ी. सुबह ढाक की थाप के साथ बंगीय बारोवारी दुर्गा मंडप, बिहारी दुर्गा मंडप में महाआरती हुई़ यहां लोगों ने मां के दर्शन किये. विधि-विधान के साथ मां कात्यायनी की पूजा के बाद पंडालों का पट खुला. सभी पंडालों की साज-सज्जा पूरी हो गयी है. भक्तों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है.
गरीबों को मिला वस्त्र : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने शुक्रवार को दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया. गरीबों को कंबल, वस्त्र, साड़ी एवं छोटे बच्चे-बच्चियों को कपड़ा दिया गया. महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी खिलाया गया. महासमिति के अध्यक्ष राजकुमार लाल ने बताया कि दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन 2001 से किया जा रहा है. सप्तमी की सुबह डोली यात्रा निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










