तीन निर्दोष की जान जाने से बची
Updated at : 29 Aug 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

विक्षिप्त और फेरीवाले पर बच्चा चोर समझ टूट पड़े ग्रामीण बरकट्ठा : हजारीबाग समेत आसपास के इलाके में बच्चा चोर की अफवाह के बाद निर्दोष के साथ मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रखंड के केंदुआ गांव में बुधवार को एक बार फिर ऐसी घटना घटी. बताया जाता है कि बच्चा […]
विज्ञापन
विक्षिप्त और फेरीवाले पर बच्चा चोर समझ टूट पड़े ग्रामीण
बरकट्ठा : हजारीबाग समेत आसपास के इलाके में बच्चा चोर की अफवाह के बाद निर्दोष के साथ मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रखंड के केंदुआ गांव में बुधवार को एक बार फिर ऐसी घटना घटी. बताया जाता है कि बच्चा चोर समझ ग्रामीण मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति पर टूट पड़े.
उस व्यक्ति के साथ ग्रामीण मारपीट कर रहे थे, जबकि भीड़ बढ़ती जा रही थी. बाद में इसकी सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही बरही डीएसपी मनीष कुमार, बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से उसे बचाया. बाद में विक्षिप्त व्यक्ति को पुलिस बरकट्ठा अस्पताल ले गयी और इलाज कराया.
पुलिस ने जनता से की अपील : इस बीच डीएसपी मनीष कुमार ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें. संदिग्ध व्यक्ति को देख पुलिस को सूचना दें. पुलिस निरीक्षक अशोक राम ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने विक्षिप्त व्यक्ति को बुधवार को मानसिक आरोग्यशाला रांची भेज दिया.
.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




