बेहतर सेवा देगा अस्पताल : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 12:54 AM
हजारीबाग : स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंदवंशी व विधायक मनीष जायसवाल ने सोमवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल पगमिल का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल में चिकित्सा संबंधी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. ओपीडी के साथ साथ एक्स-रे समेत सभी पैथोलॉजिक जांच की व्यवस्था परिसर में उपलब्ध है. […]
हजारीबाग : स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंदवंशी व विधायक मनीष जायसवाल ने सोमवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल पगमिल का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल में चिकित्सा संबंधी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. ओपीडी के साथ साथ एक्स-रे समेत सभी पैथोलॉजिक जांच की व्यवस्था परिसर में उपलब्ध है. विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी प्रकार के ऑपरेशन यहां किया जायेगा.
इसमें लेप्रोस्कॉपिक सर्जरी भी शामिल है. कहा कि अस्पताल लोगों को बेहतर सेवा देगा. निदेशक डॉ मेराज, विजय कुमार, विकास, खंडेलवाल ने बताया कि भर्ती मरीजों के लिए अस्पताल में डीलक्स, सेमी डीलक्स कमरों की व्यवस्था की गयी है. जल्द इस अस्पताल को भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










