चौपारण में कार पलटने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित हथिया बाबा के पास शनिवार को कार दुर्घटना में एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग घायल हो गये. सभी लोग रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर पटना लौट रहे थे. वाहन चालक ताराकांत ने बताया कि वह कार चला रहा था. इसी दौरान जंपिंग स्थल के पास कार […]
विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित हथिया बाबा के पास शनिवार को कार दुर्घटना में एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग घायल हो गये. सभी लोग रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर पटना लौट रहे थे. वाहन चालक ताराकांत ने बताया कि वह कार चला रहा था. इसी दौरान जंपिंग स्थल के पास कार पलट गयी.
हादसे में कार में तारा देवी (65). रूबी देवी (34), कनिष्क कुमार (आठ), अन्नया (18) और ताराकांत प्रसाद सहित अन्य लोग घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डॉ रामानुज कुमार ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना में घायल कनिष्क का स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसे गंभीर चोट आयी है.
बस दुर्घटना में खलासी की मौत : प्रखंड के जीटी रोड स्थित चोरदाहा दनुआ जंगल में महारानी बस शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बस के खलासी भोली यादव (28) की मौत हो गयी. वह टेकारी (गया) का रहनेवाला था. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










