वॉच टॉवर से संदिग्धों पर रखी जायेगी नजर

हजारीबाग : रामनवमी दशमी का मुख्य जुलूस रविवार निकलेगा. जुलूस में सुरक्षा और सुरक्षा को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. जुलूस में सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. मुख्य वाच टॉवर से डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी मयूर पटेल, डीसीसी विजया जाधव, एसडीओ […]
हजारीबाग : रामनवमी दशमी का मुख्य जुलूस रविवार निकलेगा. जुलूस में सुरक्षा और सुरक्षा को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. जुलूस में सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
मुख्य वाच टॉवर से डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी मयूर पटेल, डीसीसी विजया जाधव, एसडीओ मेघा भारद्वाज, प्रशिक्षु आइएएस कीर्तिश्री शहर में भ्रमण कर रहे सभी जुलूस पर निगाह रखेंगे. नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, पेयजल आपूर्ति वाहनों को तैयार रखा जायेगा. सीसीआर रूम से भी रामनवमी दशमी मेला पर निगरानी रखी जायेगी. शहर के विभिन्न जुलूस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग वाच टॉवर एवं सीसीआर रूम से होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










