मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

गिद्दी(हजारीबाग) : बलसगरा में सोमवार को शोक सभा हुई. इसमें पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री सह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की याद में एक मिनट का मौन रखा गया और उन्हें याद किया गया. साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. शोक सभा में सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत […]
गिद्दी(हजारीबाग) : बलसगरा में सोमवार को शोक सभा हुई. इसमें पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री सह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की याद में एक मिनट का मौन रखा गया और उन्हें याद किया गया. साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. शोक सभा में सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत ने एक सच्चे देशभक्त सपूत मनोहर पर्रिकर को खो दिया है.
उनके निधन से देश को नुकसान पहुंचा है. शोक सभा में वकील महतो, गुलचंद महतो, दुबेश्वर राम, ओमप्रकाश महतो, मनीष, अरविंद, ईश्वर, राजू, रीता देवी, सबिता देवी, रूबी पटेल, गंगाधर पाठक, विनोद महतो, दीपक आदि उपस्थित थे. उधर गिद्दी सी में भी गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर शोक सभा हुई. इस मौके पर हुकुमनाथ महतो, सतीश सिंह, गणेश साहू, दिनेश यादव, उमेश प्रकाश सिंह, ललन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




