चॉकलेट देकर यातायात नियमों के पालन की सलाह

गिद्दी(हजारीबाग) : लालमोहन बेदिया सिटीजन फोरम विद्यालय के स्काउट एंड गाइड ने गिद्दी पुलिस के सहयोग से गुरुवार को गिद्दी चौक में अभियान चलाया और लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए मोटरसाइकिल चलाने के दौरान हेलमेट पहनने तथा कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की. स्काउट एंड गाइड ने बिना हेलमेट […]
गिद्दी(हजारीबाग) : लालमोहन बेदिया सिटीजन फोरम विद्यालय के स्काउट एंड गाइड ने गिद्दी पुलिस के सहयोग से गुरुवार को गिद्दी चौक में अभियान चलाया और लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए मोटरसाइकिल चलाने के दौरान हेलमेट पहनने तथा कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की. स्काउट एंड गाइड ने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले कई लोगों को चॉकलेट दिया और उन्हें हेलमेट पहनने का सुझाव दिया. कार चालकों से हरहाल में सीट बेल्ट लगाने की अपील की.
स्काउट एंव गाइड के सदस्यों ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है. सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग जरूरी है. स्काउट एंड गाइड ने सुरक्षित जीवन में मिठास घोलने के लिए नारा दिया कि एक चॉकलेट खायेंगे, हेलमेट पहन कर चलेंगे. गिद्दी थाना के एसआइ छोटेलाल पासवान व विद्यालय के प्राचार्य उदयशंकर भट्टाचार्य ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हर हाल में लोगों को करना चाहिए.
मासस के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने स्काउट एंड गाइड के इस अभियान की सराहना की. इस अभियान को सफल बनाने में कुसुम कौशल, वंदना कुमारी, हसप्रीत कौर, सारा परवीन, सिमरन कुमारी, नीलू कुमारी, सहजादी, नेहा कुमारी, विशाल पांडेय, चंदन, आयुष सिंह, अंकित, शिवम, अमन, आयुष कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




