खराब पड़े चापानलों व जलमीनारों की मरम्मत कर जल्द चालू करायें

Updated:
विज्ञापन
खराब पड़े चापानलों व जलमीनारों की मरम्मत कर जल्द चालू करायें

उपायुक्त हेमंत सती ने की पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए पंचायत स्तर पर विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण, प्लस-टू विद्यालयों में टेबल, पंखा सहित आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा. साथ ही सामुदायिक केंद्रों को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने मनरेगा में कार्यरत अधिकाधिक मजदूरों को झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने, हाट-बाजारों की बंदोबस्ती सुनिश्चित करने तथा स्वीकृत योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने खराब पड़े चापानलों और जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें चालू करने पर बल दिया. बैठक में प्रखंड एवं पंचायत परिसरों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, ओपन जिम, शेड, पार्किंग जैसी जनसुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने पंचायत ज्ञान केंद्रों और पंचायत सचिवालयों में जनसेवाओं के नियमित संचालन की समीक्षा करते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का निर्देश दिया. साथ ही पुराने एवं जर्जर भवनों की पहचान कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा. बैठक में उपविकास आयुक्त रिया सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola