बरही : पुलिस ने की छापेमारी, मकान के अंदर रखी थी 20 लाख की...

Updated at : 21 Jan 2019 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
बरही :  पुलिस ने की छापेमारी, मकान के अंदर रखी थी 20 लाख की...

बरही : बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बरियठ में पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति के घर से 20 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है. 550 कार्टून में बंद शराब को मनोज कुमार (पिता-नंदलाल महतो) के नवनिर्मित घर से बरामद की गयी. यह कार्रवाई डीएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गयी. बरही […]

विज्ञापन
बरही : बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बरियठ में पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति के घर से 20 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है. 550 कार्टून में बंद शराब को मनोज कुमार (पिता-नंदलाल महतो) के नवनिर्मित घर से बरामद की गयी. यह कार्रवाई डीएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गयी.
बरही डीएसपी मनीष कुमार व थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया बरियठ गांव में घर में छुपा कर शराब रखी गयी थी. पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है. शराब की बोतलें कार्टून में पैक थी. वहां से एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गयी है. इसका इस्तेमाल शराब ढोने में किया जाता था.
डीएसपी के अनुसार शराब के अवैध कारोबार में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है. इनमें बरही निवासी पंकज कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, मिंकू, पंकज पासवान, सोनू दास व प्रभात सिंह शामिल है. अवैध शराब का निर्माण, बोतल पर विभिन्न ब्रांड का लेवल लगाने का काम गिरोह के सदस्य शामिल हैं.
मनोज कुशवाहा को मकान किराया के रूप में प्रतिमाह सात हजार रुपये दिये जाते थे. पुलिस के अनुसार गत सात जनवरी को शराब की खेप आयी थी, जिसे बिहार भेजा जाना था. मामले को लेकर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रेस वार्ता में बरही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, चौपारण थाना प्रभारी सुदामा प्रसाद आदि उपस्थित थे.
जब्त शराब की सूची
नवनिर्मित मकान से जब्त 550 कार्टून अवैध शराब की बोतल पर विभिन्न ब्रांड के लेबल लगे हैं. इनमें ब्लैंडर्स प्राइड के 750 मिली वाले बोतल की सात पेटी, 375 मिली की छह पेटी इम्पेरियर्ल ब्लू सुपीरियर ग्रेन, 750 मिली लीटर की 14 पेटी, 180 मिली की तीन पेटी, इम्पेरियल ब्लू अथेंटिक ग्रेन 750 मिली की 62 पेटी, 375 मिली लीटर की 180 पेटी, 180 मिली लीटर की 45 पेटी, रॉयल ग्रीन 375 मिली की 40 पेटी, रॉयल स्टैग की 375 मिली की 46 पेटी, रॉयल स्टैग 375 मिली की 86 पेटी, 180 मिली की 25 पेटी, रॉयल चैलेंज की 375 मिली की 10 पेटी, मैकडेवेल्स की 750 मिली की पांच पेटी, 375 मिली की चार पेटी शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola