ePaper

चलकुशा में बोले झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल, संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा

Updated at : 01 Nov 2018 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
चलकुशा में बोले झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल, संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा

चलकुशा : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समीप झाविमो के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी तथा संचालन महामंत्री परमानंद मोदी ने किया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झाविमो सुप्रीमो सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जिला प्रभारी अशोक वर्मा, झाविमो के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय कार्य समिति […]

विज्ञापन

चलकुशा : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समीप झाविमो के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी तथा संचालन महामंत्री परमानंद मोदी ने किया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झाविमो सुप्रीमो सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जिला प्रभारी अशोक वर्मा, झाविमो के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय कार्य समिति सदस्य जयदेव चौधरी, केंद्रीय सदस्य बंसत पांडेय, केंद्रीय सदस्य कलीम खान, केदार साव थे.

पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैं, इसके बगैर पार्टी खड़ी नहीं रह सकती. सभी पंचायत अध्यक्षों से पार्टी संबंधित जानकारी ली तथा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा. उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता हर घर में जाकर लोगों को जोड़ने को प्रेरित किया. भाजपा संविधान को खत्म करना चाहता है, सभी संवैधानिक संस्था को खत्म कर तानाशाही शासन करना चाहती है मोदी सरकार.

उन्‍होंने कहा कि देश में सीबीआई, आरबीआई, चुनाव आयोग आदि बड़े संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में कार्य कर रही है. राफेल घोटाला से बचने के लिए प्रधानमंत्री रात के दो बजे सीबीआई के अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिये. जयदेव चौधरी ने कहा कि पलमा से केशवारी के बीच बन रहे पीडब्लुडी पथ में अनियमता बरती जा रही है. रोड का टेंडर 66 करोड़ से बढ़कर 80 करोड़ से ज्यादा कुछ ही समय में हो गया जो बड़ा भ्रष्टाचार है.

मौके पर झाविमो के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, केंद्रीय सदस्य बाबूलाल बिहारी, केंद्रीय सदस्य प्रमीला बर्णवाल, प्रयाग मेहता, इचाक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मेहता, दारू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह, सरवर खान, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, तुलेश्वर पांडेय, सुखदेव भदानी, रामशरण यादव, अर्जुन सिंह, अख्तर अंसारी, दिनेश सिंह, संजय साव, बासदेव दास, जोगेश्वर पासवन, शिवशंकर यादव, जुमराती मियां, बब्लू मोदी, रामप्रसाद राम, अब्बास अंसारी, मासूम अंसारी, द्रौपदी देवी, सुगंती देवी, प्रखंड युवा अध्यक्ष विजय यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola