शव कुआं में फेंक हुआ फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:28 AM
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम हरली में पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि भोला महतो ने पत्नी हीरामती कुमारी (32) की हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल कर फरार हो गया. बड़कागांव पुलिस ने कुआं से शव को बरामद […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम हरली में पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि भोला महतो ने पत्नी हीरामती कुमारी (32) की हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल कर फरार हो गया.
बड़कागांव पुलिस ने कुआं से शव को बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के पिता प्रभु दयाल महतो के बयान पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 107/ 18 दर्ज कराया गया. हत्या का आरोप पति व सास पर लगाया गया है. आवेदन में कहा गया है कि हत्या की सूचना पाकर मायके के लोग हरली गांव स्थित बेटी के ससुराल पहुंचे, तो 10 वर्षीय नाती रूपेश कुमार एवं आठ वर्षीय नतनी मंजू कुमारी ने बताया कि पिता ने शराब पीकर पहले मां से झगड़ा किया, फिर बैंसला से मम्मी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. बाद में शव को कुएं में फेंक कर वह फरार हो गया. हीरामति के पिता के अनुसार उन्होंने पुत्री की शादी 28 अप्रैल 2014 को हरली निवासी भोला महतो से की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










