दर्जनों छात्रों ने कॉलेज के मुख्यद्वार पर जड़ा ताला

Published at :07 Apr 2018 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
दर्जनों छात्रों ने कॉलेज के मुख्यद्वार पर जड़ा ताला

हजारीबाग : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को संत कोलंबा कॉलेज के मुख्य द्वार पर सुबह आठ बजे तालाबंदी कर दी. छात्र कॉलेज परिसर में अधूरे बीएड कॉलेज भवन को पूरा करने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा कॉलेज में अनियमितता का विरोध कर रहे थे. कार्यक्रम की अगुवाई छात्र नेता रितेश यादव […]

विज्ञापन

हजारीबाग : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को संत कोलंबा कॉलेज के मुख्य द्वार पर सुबह आठ बजे तालाबंदी कर दी. छात्र कॉलेज परिसर में अधूरे बीएड कॉलेज भवन को पूरा करने की मांग कर रहे थे.

इसके अलावा कॉलेज में अनियमितता का विरोध कर रहे थे.

कार्यक्रम की अगुवाई छात्र नेता रितेश यादव कर रहे थे. प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो एवं शिक्षकों के समझाने पर भी छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. बाद में कोर्रा टीओपी प्रभारी एवं अनुमंडल दंडाधिकारी पहुंचे.

इनकी ओर से विभावि कुलपति प्रो रमेश शरण से बात की गयी. कुलपति ने एक दल संत कोलंबा कॉलेज भेजा, जिसमें डीएसडब्ल्यू डॉ बीपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं उप कुलसचिव डॉ विनोद रंजन शामिल थे. इनके द्वारा बंद पडे बीएड कॉलेज भवन के कार्य का जायजा लिया गया. इन्होंने आंदोलनकारी छात्रों को आश्वासन दिया कि सात अप्रैल को सुबह दस बजे कॉलेज परिसर में प्राचार्य भवन समिति की बैठक होगी. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. आश्वासन के बाद मुख्य द्वार का ताला खोला गया.

रितेश यादव ने कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुई, तो अनिश्चित तालाबंदी की जायेगी. तालाबंदी में अनीश राज, प्रिंस राज, मनोज गुप्ता, दीपक मेहता,अंचल सिंह, सोनू राय, अखिलेश, अंकिता, प्रवीण पांडेय समेत काफी संख्या में छात्र संगठन के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola