सिविल सोसाइटी ने बिरहोर परिवारों के साथ खेली होली

Published at :27 Feb 2018 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
सिविल सोसाइटी ने बिरहोर परिवारों के साथ खेली होली

बड़कागांव : सदबहिया स्थित बिरहोर कॉलोनी में सिविल सोसाइटी ने बिरहोर परिवारों के साथ होली मिलन समारोह कर होली खेली. अध्यक्षता मनोज गुप्ता व संचालन कृष्णा राम ने किया. मौके पर 150 बिरहोर बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, कलम व अबीर बांट कर एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाया गया. अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने […]

विज्ञापन

बड़कागांव : सदबहिया स्थित बिरहोर कॉलोनी में सिविल सोसाइटी ने बिरहोर परिवारों के साथ होली मिलन समारोह कर होली खेली. अध्यक्षता मनोज गुप्ता व संचालन कृष्णा राम ने किया. मौके पर 150 बिरहोर बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, कलम व अबीर बांट कर एक दूसरे को गुलाल का तिलक

लगाया गया.
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज के लोग होली मिलन समारोह संपन्न लोगों के साथ मनाते है व समाज के उपेक्षित वर्गों को भूल जाते हैं. इसलिए हम यह पर्व बिरहोर परिवारों के साथ मनाना चाहते है. राजीव रंजन ने बिरहोर परिवारों से अपने बच्चों को पढ़ाने की सलाह दी. मॉडर्न हाई स्कूल के प्राचार्य मो इब्राहिम ने कहा कि यदि किसी बच्चे को पढ़ाई से संबंधित किसी तरह की परेशानी हो, तो मेरे विद्यालय में भेजें, हम उन्हें नि:शुल्क सेवा देंगे. मौके पर कृष्णा राम, सरिता कुमारी, शनिचर बिरहोर, सीमा बिरहोर, सुमरी बिरहोर, अवंती बिरहोर, मुंडा बिरहोर, पवन बिरहोर व सिविल सोसाइटी के लोग उपस्थित थे.
मिलन समारोह आज
हजारीबाग. मेहता विकास मंच हजारीबाग का होली मिलन समारोह जुलू पार्क हजारीबाग में 27 फरवरी को होगा. यह जानकारी अध्यक्ष कुमार केशव ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola