तीन कियोस्क समेत 16 सैरात की नीलामी आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

निगम प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी हजारीबाग : नगर निगम की तीन कियोस्क दुकानों समेत 16 सैरात की खुली डाक नीलामी 22 फरवरी को निगम सभा कक्ष में होगी. नीलामी के लिए अलग-अलग सुरक्षित व जमानत राशि निर्धारित की गयी है. नीलामी के इच्छुक व्यक्ति जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कर भाग ले […]
विज्ञापन
निगम प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी
हजारीबाग : नगर निगम की तीन कियोस्क दुकानों समेत 16 सैरात की खुली डाक नीलामी 22 फरवरी को निगम सभा कक्ष में होगी. नीलामी के लिए अलग-अलग सुरक्षित व जमानत राशि निर्धारित की गयी है. नीलामी के इच्छुक व्यक्ति जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कर भाग ले सकते हैं. इस संबंध निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि स्वर्ण जयंती पार्क झील के सामने तीन कियोस्क दुकान, डेली मार्केट सब्जी मंडी, मीठा तालाब सब्जी मंडी, छड़वा डैम समेत 11 स्थानों पर वाहन पड़ाव की बंदोबस्ती की जायेगी.
क्योस्क की नीलामी की तैयारी
शहर के स्वर्ण जयंती पार्क स्थित निर्मित तीन कियोस्क दुकानों की नीलामी होगी. इसके लिए आवेदक को 2100 रुपये जमा कर फार्म लेना है. यह राशि वापस नहीं की जायेगी. डाक बोलने के लिए एक लाख रुपये की सुरक्षित राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना है.
कियोस्क का मासिक किराया पांच हजार रुपया निर्धारित किया गया है. डाक के समय दस हजार रुपया अग्रिम राशि जमा करनी होगी. बंदोबस्ती 15 साल के लिए होगी. प्रत्येक तीन साल में 15 प्रतिशत किराये में बढ़ोतरी की जायेगी.
इन सैरातों की होगी नीलामी
शहर के विभिन्न सैरातों की नीलामी एक वर्ष 2018-19 के लिए होगी. सभी सैरातों के लिये जमानत राशि अलग-अलग है. सब्जी मंडी की नीलामी के लिए सुरक्षित राशि 8.29 लाख हजार 725, जमानत राशि 82973 रुपया है.
गुरुगोविंद सिंह में उर्दू स्कूल के सामने टेंपो एवं दोपहिया वाहन पड़ाव की सुरक्षित राशि 2.85 लाख 814 रुपया व जमानत राशि 28581 रुपया, मालवीय मार्ग नाला स्लैब पर वाहन पड़ाव के लिए सुरक्षित राशि 40 हजार, जमानत चार हजार, इंद्रपुरी चौक से पुलिसलाइन के बीच पश्चिम की ओर सुरक्षित राशि 10.08 लाख, जमानत राशि 10800 रुपया, सदर थाना के सामने सुरक्षित राशि 2.42 लाख 727 रुपया, बैंक ऑफ इंडिया के पास सुरक्षित राशि 24500 रुपया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के पास 82 हजार, पोस्टऑफिस के सामने 19500 रूपया, बैंक ऑफ बडौदा के पास वाहन पडाव 47500 रुपया, कालीबाड़ी मीठा तालाब सब्जी मंडी की नीलामी 4.47 लाख 825 रुपया, खिरगांव डंपिंग ग्राउंड वाहन पड़ाव 4.19 लाख 500 रुपया, समारणालय गेट के सामने बगोदर रोड एवं उत्तरी झील रोड बीएड कॉलेज तक वाहन पड़ाव 1.86 लाख 500 रुपया, प्राइवेट टैक्सी स्टैंड 8.11 लाख, छड़वा डैम और स्वर्ण जयंती की नीलामी तीन वर्षों के लिए होगी. कचहरी रोड, वकालतखाना रोड, वाहन पड़ाव सात हजार रुपये, छड़वा डैम के लिए दो लाख 1250 रुपया, स्वर्णजयंती पार्क कैफेटेरिया, नौका विहार की नीलामी 17 लाख, 27300 रुपये से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




