बड़कागांव : पुलिया निर्माण को लेकर बनाए गए गड्ढे में गिरकर मोटरसाइकिल चालक की मौत

बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव- बादम पथ स्थित चिरैया नदी के पास कृषि फॉर्म के निकट पुलिया निर्माण को लेकर खोदे गए गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत बीते रात हो गयी. मृतक बड़कागांव निवासी जीतन महतो का 42 वर्षीय पुत्र डालेशवर महतो के रूप में पहचान की गयी है. मिली […]
बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव- बादम पथ स्थित चिरैया नदी के पास कृषि फॉर्म के निकट पुलिया निर्माण को लेकर खोदे गए गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत बीते रात हो गयी. मृतक बड़कागांव निवासी जीतन महतो का 42 वर्षीय पुत्र डालेशवर महतो के रूप में पहचान की गयी है. मिली जानकारी केअनुसार डालेश्वर महतो 14 फरवरी के देर में रामगढ़ से पूजा कर अपना घर बड़कागांव घर लौट रहा था. इसी बीच बुधवार देर रात मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में जा गिरा. जिससे माथे में गंभीर चोट आई और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जिसे सुबह राहगीरों ने देखा तब लोगों की जानकारी मिलने पर इसकी पहचान की गयी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




