12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, UP में निकली फॉरेस्ट गार्ड की वैकेंसी

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड वैकेंसी
UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है. अगर आपने PET 2025 पास किया है, तो समय पर आवेदन जरूर करें और चयन प्रक्रिया के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें
UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) वन रक्षक (Forest Guard) और वन जीव रक्षक (Wildlife Guard) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 708 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अगर इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे पहले वैकेंसी कि सभी डिटेल्स जैसे कि अप्लाई करने के लिए एलिजिबिलिटी, ऐज लिमिट और सेलेक्शन प्रोसेस आदि जान लें.
UPSSSC भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास हों
उनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड हो
UPSSSC की भर्ती के लिए आयु सीमा
- न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु- 40 वर्ष
(आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट मिलेगी)
UPSSSC के लिए जरूरी डेट्स
- नोटिफिकेशन जारी: 23 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू: 30 जून 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 20 जुलाई 2026
| इवेंट | डेट्स |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 23 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुरू | 30 जून 2026 |
| आवेदन की लास्ट डेट | 20 जुलाई 2026 |
आवेदन शुल्क
UPSSSC की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. सभी कैंडिडेट्स को 25 रुपये देना होगा. ये सभी कैटेगरी से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए है.
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन?
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी-
- PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
यह भर्ती खास तौर पर उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो 12वीं पास हैं और PET परीक्षा दे चुके हैं. कम आवेदन शुल्क और बड़ी संख्या में पद होने की वजह से इसमें प्रतियोगिता भी ज्यादा रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, SSC स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










