कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला, विरोध-प्रदर्शन

Published at :15 Feb 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला, विरोध-प्रदर्शन

शंकर यादव की हत्या का हजारीबाग में विरोध हजारीबाग : कोडरमा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हत्या और झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को झंडा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गयी. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई […]

विज्ञापन
शंकर यादव की हत्या का हजारीबाग में विरोध
हजारीबाग : कोडरमा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हत्या और झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को झंडा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गयी.
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई झंडा चौक पहुंची. यहां पुतला दहन के बाद सभा का आयोजन हुआ. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है. दिनदहाड़े कोडरमा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव समेत दो लोगों हत्या अपराधियों ने कर दी.
इस घटना ने सरकारी की लापरवाही एवं लचर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. कांग्रेस नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र राय कर रहे थे. इससे पूर्व कांग्रेसियों ने शंकर यादव की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की. 15 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया.
पुतला दहन में कांग्रेस नेता विनोद सिंह, कुमार रवींद्र प्रताप सिंह, यमुना यादव, निसार अहमद भोला, जिला प्रवक्ता रीतलाल मंडल सलीम रजा,बीसी मिश्रा, अशोक देव, सुनील अग्रवाल, अनूप चौरसिया, तारीक रजा, पन्नु महतो, रामकुमार गुप्ता, अशोक रूद्र, तस्लीम अंसारी, गोविंद राम, अजय गुप्ता, काजिम अंसारी, राजू चौरसिया, सुनील सिंह राठौर, उदय पांडेय,आबिद अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola