बरकट्ठा : प्रेमी संग भागी एक बच्चे की मां का विवाह

बरकट्ठा : कपका गांव से फरार एक बच्चे की मां एवं उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड कर पुलिस को सौंप दिया. जानकारी हो कि ग्राम कपका निवासी शुमा देवी पति रामकिशुन राणा दस दिन पूर्व अपने प्रेमी अरुण राणा पिता तुलसी राणा ग्राम बरकटठा निवासी के साथ भाग गयी थी. शुमा के परिजनों ने […]
बरकट्ठा : कपका गांव से फरार एक बच्चे की मां एवं उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड कर पुलिस को सौंप दिया. जानकारी हो कि ग्राम कपका निवासी शुमा देवी पति रामकिशुन राणा दस दिन पूर्व अपने प्रेमी अरुण राणा पिता तुलसी राणा ग्राम बरकटठा निवासी के साथ भाग गयी थी. शुमा के परिजनों ने काफी खोजबीन के पश्चात दोनों प्रेमी युगल को हजारीबाग से पकड़ा कर बरकटठा थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
शुमा के पति रामकिशुन राणा व उनके परिजनों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. जिसके पश्चात मुखिया संघ अध्यक्ष वशंत साव, पंसस लोकनाथ राणा एवं मुखिया प्रतिनिघि चिरंजीवी मंडल ने पहल करते हुए दोनों की शादी रचाने का निर्णय लिया. प्रेमी अरुण राणा के सहमति से शुमा देवी की शादी बरकटठा थाने में रचा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










