हजारीबाग : सातवीं कक्षा के छात्र की मौत, दादा और चाचा घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इलाज कराने, ट्रक ने धक्का मारा हजारीबाग : हजारीबाग-बरही पथ स्थित एनएच-33 पर नगवां पुल के पास ट्रक (जेएच-12जी-0346) ने मोटरसाइकिल (जेएच-02एआर-4183) चपेट में ले लिया. हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र मोहित कुमार की मौत हो गयी. वह चौपारण थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी मुकुंद साव का पुत्र था. घटना शुक्रवार की सुबह करीब […]
विज्ञापन
इलाज कराने, ट्रक ने धक्का मारा
हजारीबाग : हजारीबाग-बरही पथ स्थित एनएच-33 पर नगवां पुल के पास ट्रक (जेएच-12जी-0346) ने मोटरसाइकिल (जेएच-02एआर-4183) चपेट में ले लिया. हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र मोहित कुमार की मौत हो गयी. वह चौपारण थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी मुकुंद साव का पुत्र था.
घटना शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे की है. इस हादसे में मोहित के दादा कुंजील साव गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर में चोट आयी है, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे चाचा लक्ष्मण साव को हल्की चोट आयी है. घटना के बाद मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. ट्रक को कोर्रा टीओपी पुलिस ने जब्त कर लिया.
कैसे हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार मोहित कुमार, उसके चाचा लक्ष्मण साव व दादा कुंजील साव पल्सर मोटरसाइकिल से इलाज कराने हजारीबाग शहर जा रहे थे. रास्ते में नगवां पुल के निकट ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार धक्का मार दिया. इस हादसे में बच्चे की मौत हो गयी और दोनों घायल हो गये. मृतक मोहित डुमरिया स्थित लिटिल एंजल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पूरा गांव शोक में डूब गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










