झारखंड का लोकप्रिय पर्व है सोहराई : दुष्यंत

Published at :23 Oct 2017 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का लोकप्रिय पर्व है सोहराई : दुष्यंत

गिद्दी (हजारीबाग): सोहराई पर्व के उपलक्ष्य पर होसिर गांव में रविवार को झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य दुष्यंत पटेल ने किया. मौके पर जिप सदस्य दुष्यंत पटेल ने कहा कि सोहराई पर्व झारखंड का लोकप्रिय पर्व है. यह पर्व हमारे संस्कृति व सभ्यता से जुड़ा है. इसे बचाये […]

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग): सोहराई पर्व के उपलक्ष्य पर होसिर गांव में रविवार को झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य दुष्यंत पटेल ने किया. मौके पर जिप सदस्य दुष्यंत पटेल ने कहा कि सोहराई पर्व झारखंड का लोकप्रिय पर्व है. यह पर्व हमारे संस्कृति व सभ्यता से जुड़ा है. इसे बचाये रखने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि यह पर्व कई बातों का संदेश भी देता है. इसके पश्चात झूमर प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें झारखंड किसान मजदूर क्लब हेदेंगढ़ा, शिवालय मंदिर टोला होसिर की टीम शामिल हुई. दोनों टीमों के लोगों ने अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया.

मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो, तूफानी राम, दौलत महतो, डालेश कुमार चौधरी, नागेश्वर पटेल, नारायण महतो, महावीर महतो, युगलकिशोर महतो, संजय राम, गणेश महतो, लोबिंद करमाली, गणेश चौधरी, वासुदेव चौधरी, महेंद्र मुंडा, तेतर मुंडा, उमेश चौधरी, गोकुल करमाली, मंगरू करमाली, जीतेंद्र महतो, लालदेव चौधरी, दिनेश चौधरी, बालेश्वर महतो, घनेनाथ महतो, केतर चौधरी, शर्मा, मुंडा, भिखारी मुंडा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola