बच्चों के अंदर वृद्धों के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगायें

हजारीबाग: संत जेवियर्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर ओल्ड एज होम के वृद्ध, विद्यार्थियों के दादा-दादी, नाना- नानी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम वृद्धजनों को सहायता करनेवाली संस्था हेल्पेज इंडिया की ओर से आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानगापुर प्रमंडल के आयुक्त वंदना दादेल थीं. आयुक्त ने संत जेवियर्स स्कूल द्वारा आयोजित इस […]
हजारीबाग: संत जेवियर्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर ओल्ड एज होम के वृद्ध, विद्यार्थियों के दादा-दादी, नाना- नानी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम वृद्धजनों को सहायता करनेवाली संस्था हेल्पेज इंडिया की ओर से आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानगापुर प्रमंडल के आयुक्त वंदना दादेल थीं.
आयुक्त ने संत जेवियर्स स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की. कहा कि बच्चों के अंदर अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव जगे. आगे चल कर अपने परिवार में उनकी देखभाल और मान-सम्मान की जिम्मेदारी पैदा हो.
दादा-दादी, नाना नानी के साथ रहनेवाले बच्चे खुशनसीब हैं. उन्हें अपने बुजुगों से उनके जमाने का अनुभव तो मिलता ही है साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलता है जो उनको आगे बढ़ने में मदद करता है. प्राचार्य फादर रौशनर खलको ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. प्राचार्य ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी. मौके पर हेल्पेज इंडिया द्वारा किये कार्यों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से वृद्धों के सम्मान और उनकी देखरेख से संबंधित लघुनाटक का मंचन हुआ. मनोरंजन के लिए नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




