मेन रोड से हटाया गया अतिक्रमण

हजारीबाग: शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की कवायद शुरू हो गयी है. सदर एसडीओ आदित्य रंजन के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने मेन रोड पर शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क पर पांच से सात फीट तक दुकानदारों द्वारा स्थायी अतिक्रमण करने से लोग परेशान थे. इन स्थानों से अतिक्रमण हटाया […]
हजारीबाग: शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की कवायद शुरू हो गयी है. सदर एसडीओ आदित्य रंजन के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने मेन रोड पर शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क पर पांच से सात फीट तक दुकानदारों द्वारा स्थायी अतिक्रमण करने से लोग परेशान थे. इन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया.
दीपावली व छठ को देखते हुए शहर के सभी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश प्रशासन ने दिया है. अतिक्रमण हटने से मेन रोड में शनिवार को आवागमन सुचारू हो गया. अफसरों के अनुसार अन्य सड़क पर से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




