अगवा ट्रक चौपारण से बरामद

Published at :12 Oct 2017 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
अगवा ट्रक चौपारण से बरामद

चौपारण: प्रखंड के जीटी रोड़ स्थित दनुआ के पास से पुलिस ने दुर्गापुर से अगवा ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं खलासी को भी बरामद किया. जानकारी के अनुसार ट्रक (डब्ल्यूबी-39बी-0803) को सोमवार की रात बंगाल के दुर्गापुर से चार लोगों ने मिल कर अगवा कर लिया था. इसकी भनक चौपारण पुलिस को लगी. पुलिस […]

विज्ञापन

चौपारण: प्रखंड के जीटी रोड़ स्थित दनुआ के पास से पुलिस ने दुर्गापुर से अगवा ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं खलासी को भी बरामद किया. जानकारी के अनुसार ट्रक (डब्ल्यूबी-39बी-0803) को सोमवार की रात बंगाल के दुर्गापुर से चार लोगों ने मिल कर अगवा कर लिया था. इसकी भनक चौपारण पुलिस को लगी. पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया.

वहीं ट्रक बेकाबू होकर एक होटल में घुस गया. स्थानीय लोगों के प्रयास से पुलिस ने ट्रक समेत खलासी रंजीत कुमार को बरामद किया. रंजीत ने बताया कि वह पटना का रहनेवाला है. उसे संजय सिंह व विजय सिंह पटना से अपनी गाड़ी बैठा कर बंगाल ले गये थे.

संजय प्राइवेट गाड़ी में चल रहा था, जबकि विजय ट्रक चला रहा था. रंजीत खलासी का काम कर रहा था. गाड़ी मालिक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रक खाली हालत में दुर्गापुर में खड़ा था. रात करीब 12 बजे उक्त लोग ट्रक को अगवा कर फरार हो गये. पुलिस रंजीत से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola