बानादाग और हजारीबाग में कई कार्य करेगा एनटीपीसी

Published at :11 Oct 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
बानादाग और हजारीबाग में कई कार्य करेगा एनटीपीसी

हजारीबाग: बानादाग रेलवे साइडिंग के प्रभावित रैयतों की समस्याओं पर मंगलवार को बैठक हुई. इसमें विधायक मनीष जायसवाल, एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक टी गोपालकृष्णन, अन्य पदाधिकारियों व कटकमदाग के विभिन्न प्रभावित गांवों के लोग शामिल हुए. विधायक मनीष जायसवाल ने कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित गांवों में सुविधा देने के कई प्रस्ताव रखे. कटकमदाग साइडिंग […]

विज्ञापन
हजारीबाग: बानादाग रेलवे साइडिंग के प्रभावित रैयतों की समस्याओं पर मंगलवार को बैठक हुई. इसमें विधायक मनीष जायसवाल, एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक टी गोपालकृष्णन, अन्य पदाधिकारियों व कटकमदाग के विभिन्न प्रभावित गांवों के लोग शामिल हुए.

विधायक मनीष जायसवाल ने कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित गांवों में सुविधा देने के कई प्रस्ताव रखे. कटकमदाग साइडिंग में शेड निर्माण, शौचालय निर्माण, साइडिंग का बाउंड्रीवाल निर्माण, प्रभावित सभी गांवों में पेयजल के लिए सोलर पंप लगाने, सोलर लाइट लगाने, प्रतिमाह गांवों में नियमित रूप से लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष मेडिकल टीम भेजने, बड़कागांव व कटकमदाग प्रभावित क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल का निर्माण करवाने की मांग रखी.

एनटीपीसी सीएसआर मद से हजारीबाग शहर स्थित झील परिसर में विधायक निधि की राशि से लगे स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस का जिम्मा ले. मटवारी मैदान में विधायक निधि से हो रहे कार्य में सौंदर्यीकरण कार्य और शहर के कई प्रमुख पथों पर आगामी दो वर्षों तक सिलसिलेवार तरीके से सड़क की दोनों ओर वेपर लाइट लगाया जाये. विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की इन सभी कार्यों को करने की सहमति कंपनी ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola