जच्चा-बच्चा रक्षा कार्ड नहीं बनने पर गर्भवती महिलाओं ने किया हंगामा

Published at :10 Oct 2017 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा रक्षा कार्ड नहीं बनने पर गर्भवती महिलाओं ने किया हंगामा

पदमा. पदमा स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां गर्भवती महिलाओं को जच्चा बच्चा रक्षा कार्ड के लिए छह-छह महीने तक अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है. कई महिलाओं का तो बच्चा होने के बाद भी कार्ड नहीं बन पाया है. आज जब गर्भवती महिलाएं अपने सहिया के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व […]

विज्ञापन
पदमा. पदमा स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां गर्भवती महिलाओं को जच्चा बच्चा रक्षा कार्ड के लिए छह-छह महीने तक अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है. कई महिलाओं का तो बच्चा होने के बाद भी कार्ड नहीं बन पाया है.

आज जब गर्भवती महिलाएं अपने सहिया के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी जांच के लिए पहुंची, तो कार्ड की मांग की गयी. जांच कर रही व कार्ड बनानेवाली एएनएम सीता देवी ने बाद में बनाने की बात कह कर कार्ड बनाने से इनकार कर दिया. इस पर पिछले छह महीने से दौड़ रही संगीता देवी, नुसरत प्रवीण, महजवीन, गुड़िया देवी, दुलारी देवी, प्रियंका देवी व गर्भवती महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया. महिलाओं का आरोप था कि एएनएम सीता देवी कार्ड बनाने में आनाकानी कर पिछले कयी महीने से दौड़ रही है.

जबकि कार्ड नहीं बनने से हम गरीबों को सरकार से मिलनेवाली सुविधाएं नहीं मिल पाता है. गर्भवती होने के बाद भी चार-चार किलोमीटर पैदल आना पड़ता है. महिलाओं ने इसकी जानकारी स्थानीय पंसस संजय यादव को दिया. पंसस ने अस्पताल जाकर एएनएम सीता देवी से महिलाओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द कार्ड बनाने को कहा. इस पर सीता देवी ने कहा कि संगीता देवी का कार्ड आज बना देती हूं, बाकी महिलाओं का शुक्रवार को बना दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola