टीओपी की कार्यशैली के विरोध में होगा आंदोलन

Published at :09 Oct 2017 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
टीओपी की कार्यशैली के विरोध में होगा आंदोलन

हजारीबाग. कोर्रा टीओपी थाना की कार्यशैली के विरोध में अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक ने आंदोलन का निर्णय लिया है. कहा गया है कि हजारीबाग एसपी को कोर्रा थाना से संबंधित कई जानकारी दी जायेगी. यह निर्णय रविवार को पार्टी की हुई बैठक में लिया गया. इसके अलावा खरसावां में होनेवाले सम्मेलन पर भी चर्चा की […]

विज्ञापन

हजारीबाग. कोर्रा टीओपी थाना की कार्यशैली के विरोध में अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक ने आंदोलन का निर्णय लिया है. कहा गया है कि हजारीबाग एसपी को कोर्रा थाना से संबंधित कई जानकारी दी जायेगी. यह निर्णय रविवार को पार्टी की हुई बैठक में लिया गया. इसके अलावा खरसावां में होनेवाले सम्मेलन पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव ने की.

बैठक में अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक के महेंद्र प्रसाद, रामेश्वर राम कुशवाहा, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार मेहता, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार चक्रवर्ती, दशरथ प्रसाद, जमालुद्दीन कुरैशी, अशोक कुमार, अनिल राम, रविशंकर कुमार, बैजनाथ रजक, नरेश कुमार, परमेश्वर प्रसाद, आदित्य कुमार ने भी अपने विचार रखे. किसानों के समर्थन में भी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola