गैंगरेप मामला: गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल, आरोपी डाॅक्टर अब भी फरार

हजारीबाग: युवती के साथ गैंगरेप मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्रा टीओपी पुलिस सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपियों में राकेश कुमार गुप्ता व उमेश यादव (दोनों- बागोदर निवासी) हैं. आरोपी चिकित्सक संतोष कुमार अब भी फरार है. फरार चिकित्सक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. डाॅ संतोष कुमार […]
पुलिस को होटल पहुंचने की जानकारी मिलते संचालक फरार हो गया. आरोपी राकेश कुमार गुप्ता व उमेश यादव 23 सितंबर को डाॅ संतोष कुमार के घर नूतन नगर आये थे. कोर्रा टीओपी पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि डॉक्टर के एक दोस्त ललन प्रसाद ने दोनों आरोपियों से दोस्ती करायी थी. पकड़े गये आरोपी राकेश कुमार गुप्ता व उमेश के साथ पूर्व में भी डाॅक्टर उक्त होटल गया था. कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाशंकर मिश्रा ने कहा कि फरार चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
दोनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकारी है. प्रभारी ने कहा कि युवती ने कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया है. बयान में युवती ने कहा है कि डाॅक्टर व उसके साथियों ने मिल कर दुष्कर्म किया. ज्ञात हो कि 23 सितंबर की रात बगोदर के एक होटल में डाॅ संतोष कुमार व उसके साथियों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




