केरेडारी : तालाब में डुबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम केमो निवासी रविन्द्र पांडेय का पुत्र प्रशांत कुमार (6 साल) व स्व. बिरेन्द्र पांडेय के पुत्री नैना कुमारी (8 साल) की मौत तालाब में डुबने से हो गया. घटना शनिवार दोपहर 3.00 बजे की हैं.घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे शनिवार दोपहर केमो तालाब […]
केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम केमो निवासी रविन्द्र पांडेय का पुत्र प्रशांत कुमार (6 साल) व स्व. बिरेन्द्र पांडेय के पुत्री नैना कुमारी (8 साल) की मौत तालाब में डुबने से हो गया. घटना शनिवार दोपहर 3.00 बजे की हैं.घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे शनिवार दोपहर केमो तालाब में नहाने गये थे.
नहाने के क्रम में बच्चे तालाब में डूब गये. वहीं नहाने गये अन्य बच्चे ने गांव में शोर मचाया. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों को तालाब से निकाल कर केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लाया गया. जहां डां. मोहम्मद कादिर ने दोनों बच्चों को मृत्त घोषित कर दिया.
बच्चों की मौत के बाद गुस्साये ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र के लचर रवैया से क्षुब्ध हो कर स्वास्थ्य केन्द्र में हंगामा करने लगे. केरेडारी पुलिस के सहयोग से मामला को शांत कराया गया. इस घटना से परे परिवार में मातम पसरा हुआ हैं. ग्रामीणो ने मिल कर पीड़ित परिजनो को ढाढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




