झारखंड में प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, फिर क्या हुआ?

चौपारण :हजारीबाग जिलेके चौपारण प्रखंड के चतरा रोड पर शुक्रवार को एक बाइक चालक एक कुत्ता को बचाने के चक्कर में बाइक से गिर गया. बाइक की डिक्की टूट गयी और उसमें 10 पॉलिथीन में रखे प्रतिबंधित मांस सड़क पर बिखर गये. भूतपूर्व विधायक उमा शंकर अकेला यादव के घर के पास हुई इस दुर्घटना […]
चौपारण :हजारीबाग जिलेके चौपारण प्रखंड के चतरा रोड पर शुक्रवार को एक बाइक चालक एक कुत्ता को बचाने के चक्कर में बाइक से गिर गया. बाइक की डिक्की टूट गयी और उसमें 10 पॉलिथीन में रखे प्रतिबंधित मांस सड़क पर बिखर गये.
भूतपूर्व विधायक उमा शंकर अकेला यादव के घर के पास हुई इस दुर्घटना के बाद युवक मांस के पैकेट्स छोड़ कर भाग गया. सूचना मिली, तो थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइकऔरसड़क पर बिखरे प्रतिबंधित मांस थाना ले आयी. पुलिस ने मामले का जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




