अभ्यर्थियों के चयन में 26 कंपनियां जुटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2017 12:08 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार की ओर से आइटीआइ कैंपस, सिंदूर में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन नगर निगम की महापौर अंजलि कुमारी ने किया. अंजलि कुमारी ने कहा कि रोजगार के लिए बच्चों को अपना हौसला बनाये रखना चाहिए. कंपनियों को युवक-युवतियों को रोजगार का […]
विज्ञापन
हजारीबाग : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार की ओर से आइटीआइ कैंपस, सिंदूर में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन नगर निगम की महापौर अंजलि कुमारी ने किया. अंजलि कुमारी ने कहा कि रोजगार के लिए बच्चों को अपना हौसला बनाये रखना चाहिए. कंपनियों को युवक-युवतियों को रोजगार का पर्याप्त अवसर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि चयनित बच्चों को कंपनियां कार्य आरंभ करने से पहले अच्छी तरह से प्रशिक्षित करे.
मेले में कुल 26 नियोजकों ने भाग लिया. इससे पूर्व नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने स्वागत भाषण दिया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक डॉ प्रमोद कुमार किया. मंच संचालन साजन कुमार ने किया. मौके पर निदेशक प्रभु कुमार रंजन, उदय सिंह, संतोल कुमार, घनश्याम प्रसाद, अरूण कुमार, श्यामलाल सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




