भाजयुमो के जिला मंत्री की सड़क हादसे में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी : गिद्दी थाना क्षेत्र के ठाकुरगोड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में हजारीबाग के भाजयुमो जिला मंत्री दयाशंकर मिश्रा की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. घटना मंगलवार रात की है. रांची में पोस्टमार्टम के बाद शव रैलीगढ़ा लाया गया. कुजू ओपी में मामला दर्ज किया गया है. रैलीगढ़ा निवासी दयाशंकर मिश्रा […]
विज्ञापन
गिद्दी : गिद्दी थाना क्षेत्र के ठाकुरगोड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में हजारीबाग के भाजयुमो जिला मंत्री दयाशंकर मिश्रा की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. घटना मंगलवार रात की है.
रांची में पोस्टमार्टम के बाद शव रैलीगढ़ा लाया गया. कुजू ओपी में मामला दर्ज किया गया है. रैलीगढ़ा निवासी दयाशंकर मिश्रा अपने क्वार्टर से मोटरसाइकिल से मंगलवार रात नौ बजे डयूटी के लिए कुजू जीएम ऑफिस जा रहे थे.
इसी बीच ठाकुरगोड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो ने धक्का मार दिया. गंभीर रूप से घायल मिश्र को लोगों ने रिम्स में भर्ती कराया. रिम्स में उन्होंने बोलेरो का नंबर भी बताया. बुधवार सुबह उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गयी और मौत हो गयी. दयाशंकर मिश्रा कुछ माह से जीएम ऑफिस कुजू में आर्म्सगार्ड के पद पर कार्य कर रहे थे. चार भाइयों में वे सबसे बड़े थे. उनकी तीन बेटियां है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. दयाशंकर कुछ माह पहले ही भाजयुमो के जिला मंत्री बने थे. उनका अंतिम संस्कार दामोदर नद के तट पर किया गया. इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता व नेता सहित रैलीगढ़ा के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




