विरोध में ग्रामीणों ने किया बरकट्ठा थाना का घेराव

Published at :20 Jul 2017 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
विरोध में ग्रामीणों ने किया बरकट्ठा थाना का घेराव

बरकट्ठा: बरकट्ठा के एक युवक को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने ग्राम बरकट्ठाडीह निवासी अनील कुमार वर्णवाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया था़ आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जिला परिषद बरकट्ठा नामक व्हाट्सप ग्रुप में दो समुदाय के बीच विवाद होने […]

विज्ञापन
बरकट्ठा: बरकट्ठा के एक युवक को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने ग्राम बरकट्ठाडीह निवासी अनील कुमार वर्णवाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया था़ आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जिला परिषद बरकट्ठा नामक व्हाट्सप ग्रुप में दो समुदाय के बीच विवाद होने की सूचना पोस्ट की थी.

इसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की. विधायक के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे थाना: इधर, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर वायरल करने के आरोप में जेल भेजे गये युवक के समर्थन में बुधवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया़ आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बरकट्ठा थाना पहुंचे व विरोध जताया.

विधायक ने थाना प्रभारी मंजीत कुमार से मिलकर जेल भेजे गये निर्दोष युवक की गिरफ्तारी पर विरोध प्रकट किया़ उन्होंने बरही डीएसपी मनीष कुमार से दूरभाष पर बात की ओर अनिल की रिहाई की मांग की. घेराव करनेवालों में सांसद प्रतिनिधि केदार साव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष वसंत साव, मुखिया गोपाल प्रसाद, मुंशी पासवान, गुड्डी देवी, बड़की देवी, नरेंद्र सिंह, पंसस उत्तीम महतो, राजकुमार नायक, इम्तियाज भारती, अशोक गुप्ता, धनेश्वर यादव, शिवशंकर मोदी, मुमताज अंसारी, सूरज मोदी, चंदन मोदी, विमलेश मोदी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola