विष्णुगढ़ और बनासो की, दुकानें खुली लौटी रौनक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jul 2017 10:26 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ और बनासो की दुकानें मंगलवार को खुल गयी. इसके साथ ही बाजार की रौनक लौट अायी. स्थिति सामान्य हो गयी. ज्ञात हो कि सोमवार को विष्णुगढ़ व बनासो की दुकानें स्वत: बंद रखी गयी थी. पुलिस द्वारा 22 लोगों को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा था. […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ और बनासो की दुकानें मंगलवार को खुल गयी. इसके साथ ही बाजार की रौनक लौट अायी. स्थिति सामान्य हो गयी. ज्ञात हो कि सोमवार को विष्णुगढ़ व बनासो की दुकानें स्वत: बंद रखी गयी थी.
पुलिस द्वारा 22 लोगों को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा था. बनासो में पेट्रोल पंप, बैंक इत्यादि मंगलवार को खुल गया. डीएसपी सहदेव साव, इंस्पेक्टर बिरजू गंझू, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथू महतो, अंचल अधिकारी प्रधान मांझी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी: विष्णुगढ़. बनासो घटना के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. नामजद 36 अभियुक्तों में से 23 की गिरफ्तारी सोमवार को हुई थी. वहीं नामजद 13 आभियुक्तों को पुलिस तलाश रही है. डीएसपी सहदेव साव ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. विष्णुगढ़ और बनासो में पुलिस तैनात है. तत्काल धारा-144 लागू रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










