एप्प से मिलेगी स्कूल की हर गतिविधि की सूचना

Published at :19 Jul 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
एप्प से मिलेगी स्कूल की हर गतिविधि की सूचना

हजारीबाग: जिले के 1546 सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन जोड़ने की पहल शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. इसमें वर्ग एक से आठ तक के स्कूलों को को शामिल किया गया है. इसके लिए जिले में कार्यरत 145 सीआरपी एवं बीआरपी को टेबलेट मोबाइल सेट दिये जायेंगे. इसका नाम दिशा एप्प रखा गया है. इसके […]

विज्ञापन
हजारीबाग: जिले के 1546 सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन जोड़ने की पहल शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. इसमें वर्ग एक से आठ तक के स्कूलों को को शामिल किया गया है. इसके लिए जिले में कार्यरत 145 सीआरपी एवं बीआरपी को टेबलेट मोबाइल सेट दिये जायेंगे. इसका नाम दिशा एप्प रखा गया है. इसके लिए सीआरपी एवं बीआरपी को प्रशिक्षित किया जायेगा.

इससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार होने की उम्मीद है. इसके लिये झारखंड परियोजना कार्यालय को सेल बनाया जायेगा. दिशा एप्प से जुड़ने के बाद प्रतिदिन सीआरपी एवं बीआरपी ऑनलाइन रहेंगे. स्कूल की सूचना पल-पल अपडेट होगी. वहीं मीड-डे-मिल की भी जानकारी मिलेगी. जिले के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं की गतिविधि सहित तमाम जानकारी शिक्षा विभाग को मिलेगी.


डीएसइ आइबी सिंह ने कहा कि दिशा एप्प शिक्षा विभाग के लिये कारगर साबित होगा. दूर-दराज स्कूलों में किसी प्रकार की शिकायत कार्यालय तक पहुंचने में देरी होता है. अब इसमें सुधार होगा. किसी तरह की शिकायत कार्यालय को तुरंत मिलेगी. इसके लिये तमाम सीआरपी एवं बीआरपी को मुस्तैद किया गया है. किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल समय पर आयेंगे. जनप्रतिनिधियों की शिकायत शिक्षा विभाग को पल-पल मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola