गिरिडीह के गांडेय से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2017 9:51 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : दूसरे के खाते से फरजी तरीके से राशि की निकासी के मामले मे हजारीबाग सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में मो हसन अंसारी (पिता-मो रज्जाक) व मो अफजुद्दीन (पिता-मो एनुल) गिरिडीह के गांडेय, पिंडरिया शामिल हैं. दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : दूसरे के खाते से फरजी तरीके से राशि की निकासी के मामले मे हजारीबाग सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में मो हसन अंसारी (पिता-मो रज्जाक) व मो अफजुद्दीन (पिता-मो एनुल) गिरिडीह के गांडेय, पिंडरिया शामिल हैं. दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया.
सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने कहा कि हजारीबाग स्थित बैंक अॉफ इंडिया के दो ग्राहकों के खाते से फरजी तरीके से निकासी हुई थी. सुरेश कॉलोनी निवासी राजेश कुमार और आनंदपुरी मुहल्ला निवासी कमलेश कुमार के खाते से 25-25 हजार रुपये की निकासी की गयी थी. दोनों ग्राहकों ने अलग-अलग प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी थी.
कैसे पकड़े गये अपराधी: आरोपी मो हसन किराना दुकान चलाता है. उसने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा. उसने मो हसन से कहा कि तुम अपना बैंक अकाउंट और एटीएम कार्ड दो, तुम्हारे खाते मे प्रतिमाह 5000 रुपये डाल दूंगा. उसने अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड दे दिया. इसके बाद साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड ने हजारीबाग के दो बैंक ग्राहकों के खाते से एक एप्प एन-पैसे के माध्यम से मो हसन के खाते में रुपया ट्रांसफर किया, फिर एटीएम से राशि की निकासी कर ली. इसी तरह आरोपी मो अफजुद्दीन का अकाउंट व एटीएम लिया गया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मास्टरमाइंड मल्लिक अलीमुद्दीन है. वह भी गिरिडीह जिला का रहनेवाला है. पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










