विलेज एक्शन प्लान से हर गांव बनेगा आदर्श

Published at :14 Jul 2017 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
विलेज एक्शन प्लान से हर गांव बनेगा आदर्श

इंटर साइंस कॉलेज में तिरंगा यात्रा व पौधरोपण, बोले सुधांशु हजारीबाग : इंटर साइंस कॉलेज में गुरुवार को रे ग्राम सेवा फॉउंडेशन के बैनरतले झारखंड में चल रहे तिरंगा यात्रा व पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर साइंस कॉलेज के संस्थापक सह-प्राचार्य बसंत झा ने की, जबकि संचालन विनय कुमार सिंह ने किया. संस्थापक […]

विज्ञापन
इंटर साइंस कॉलेज में तिरंगा यात्रा व पौधरोपण, बोले सुधांशु
हजारीबाग : इंटर साइंस कॉलेज में गुरुवार को रे ग्राम सेवा फॉउंडेशन के बैनरतले झारखंड में चल रहे तिरंगा यात्रा व पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर साइंस कॉलेज के संस्थापक सह-प्राचार्य बसंत झा ने की, जबकि संचालन विनय कुमार सिंह ने किया. संस्थापक बसंत झा ने कहा कि पौधारोपण और तिरंगा यात्रा अब भारत के प्रत्येक गांवों में महा अभियान का रूप धारण कर चुका है.
श्री झा ने कहा रे ग्राम सेवा का ग्राम एक्शन प्लान देश के 649423 गांवों में जाना एतिहासिक पहल होगी. उन्होंने छात्रों से अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की. रे ग्राम सेवा के संस्थापक निभा रंजन सुमन ने कहा कि झारखंड की हरियाली बनी रहे, इसके लिए हर झारखंडवासियों को पौधा लगाने का संकल्प लेना होगा. इससे पर्यावरण की भी रक्षा होगी. बतौर मुख्य अतिथि व तिरंगा यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने कहा देश को एक सूत्र में बांधने के लिए पैट्रियोटिक इंडिया के तहत तिरंगा सम्मान यात्रा तथा ग्रीन इंडिया के रूप में पौधरोपण कर भारत को प्रदूषण मुक्त व किसानों को आर्थिक रूप से जोड़ना जरूरी है.
श्री सुमन ने कहा विलेज एक्शन प्लान के माध्यम से हिंदुस्तान का प्रत्येक गांव को आदर्श बनाया जा सकता है. उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की. हजारीबाग के चिकित्सक आत्म प्रकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा के नीचे चिकित्सा करना गौरव की बात है. इस अवसर पर हजारों विद्यार्थियों ने तिरंगा सम्मान यात्रा में हिस्सा लिया और देश प्रेम के लिए राष्ट्रगान की प्रस्तुति की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola