संत रॉबर्ट बालक स्कूल 1-0 से विजयी

Published at :06 Jul 2017 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
संत रॉबर्ट बालक स्कूल 1-0 से विजयी

हजारीबाग : सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन बुधवार को सदर प्रमुख सरोजिनी राम ने किया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद प्रमुख ने बेहतर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. उदघाटन मैच जिला स्कूल प्लस टू और संत रॉबर्ट बालक स्कूल के बीच खेला गया. इसमें संत रॉबर्ट स्कूल की टीम 1-0 से विजयी […]

विज्ञापन

हजारीबाग : सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन बुधवार को सदर प्रमुख सरोजिनी राम ने किया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद प्रमुख ने बेहतर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. उदघाटन मैच जिला स्कूल प्लस टू और संत रॉबर्ट बालक स्कूल के बीच खेला गया. इसमें संत रॉबर्ट स्कूल की टीम 1-0 से विजयी रही. दूसरा मैच अंडर-14 बालक वर्ग के लिए था.

इसमें संत रॉबर्ट हाई स्कूल सिंदूर बनाम संत कोलंबा कॉलेजिएट स्कूल के बीच खेला गया. संत रॉबर्ट हाई स्कूल की टीम 1-0 से विजयी रही. मौके पर भुवनेश्वर राम, एथलेटिक्स संघ के महासचिव वीरेंद्र कुमार, प्रखंड संयोजक मन्न्न प्रसाद विश्वकर्मा, रेफरी परमेश्वर राम, जीतेंद्र कुमार एवं उमेश कुमार थे. यह जानकारी प्रखंड स्तरीय संयोजक ने दी.

कटकमसांडी. स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. शुभारंभ बीइइओ नागेश्वर सिंह ने फुटबॉल पर किक मार कर किया. खिलाड़ियों से बीइइओ, प्रधानाध्यापक विजय मसीह व कमल क्लब के अध्यक्ष रौशन कुमार राणा ने परिचय लिया. अंडर-17 में प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी व अंडर-14 में मवि कटकमसांडी ने जीत दर्ज की.

विजेता टीम को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह एवं प्लस टू प्रधानाध्यापक विजय मसीह ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया. मौके पर संयोजक शरीफ उल्लाह गुड्डू, मो नदीम, मिंटू, शहनवाज, अहमद रजा व रेफरी नौशाद ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई. शिक्षक अशोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर इमरान हुसैन अयुबी, एजाज अहमद, नैय्यर अहमद, विनोद रंजन, प्रकाश कुमार अग्रवाल, श्यामदेव यादव, शगुफ्ता नाज, प्रिया सिंह, संजय पंडित व हरखू रविदास आदि मौजूद थे.

दारू. दारू प्रखंड में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट छह जुलाई को खेला जायेगा. मैच महेशरा प्लस टू उवि महेशरा परिसर में खेला जायेगा. इसे लेकर तैयारी की गयी, जिसकी अध्यक्षता दारू बीडीओ सीमा कुमारी ने की.

इसमें शांति पूर्ण मैच का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया. मैच में प्रखंड के पांच उच्च विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे. इनमें सरस्वती उवि, दिगवार, मेढकुरी, महेशरा, तिउज, पुनाय विद्यालय के खिलाड़ी शामिल होंगे. बैठक में थाना प्रभारी साबिर हुसैन, बीइइओ रामवचन सिंह, महेशरा के प्रधानाध्यापक प्रेमप्रकाश, ताजउद्दीन अहमद, नितिन सिन्हा, दिनेश साव, कृष्णचंद यादव व तुलसीदास कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

इचाक. प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन केएन हाई स्कूल मैदान में हुआ अंडर-14 बालिका वर्ग में कन्या स्कूल इचाक बनाम मिडिल स्कूल हदारी एवं अंडर-14 बालक वर्ग में मिडिल स्कूल हदारी बनाम मवि खुटरा के बीच खेला गया. उद्घाटन बीडीओ रामगोपाल पांडेय, बीइइओ दिनेश कुमार, केएन स्कूल के प्रभारी प्राचार्य उमाकांत चौबे व बीपीओ डॉ वंदना श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. खेल को सफल बनाने में शिक्षकों के अलावा सीआरपी, बीआरपी समेत अन्य खेल प्रेमियों का सहयोग रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola