हजारीबाग : डेटोनेटर ब्लास्ट होने से एक की मौत

हजारीबाग : हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के मुरुमातु गांव में डेटोनेटर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति युगल हांसदा उर्फ मगन गंझू (50) की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि एक बच्चा समेत तीन लोग बाल – बाल बच गए . घटना सोमवार को करीब 3 :25 बजे की है. पत्थर ब्लास्ट करने […]
हजारीबाग : हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के मुरुमातु गांव में डेटोनेटर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति युगल हांसदा उर्फ मगन गंझू (50) की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि एक बच्चा समेत तीन लोग बाल – बाल बच गए . घटना सोमवार को करीब 3 :25 बजे की है. पत्थर ब्लास्ट करने वाली डेटोनेटर से भरा बोरी पहले से युगलके बारी में जमीन के अंदर गाड़ कर रखा गया था. सोमवार को युगल बादाम की खेती लगाने के लिए अपनी बारी में काम कर रहा था, उसी समय अचानक ब्लास्ट हो गया.
ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि ब्लास्ट स्थल पर पांच फीट का गड्डा बन गया युगल का शव150 फीट दूर जाकर गिरा. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि युगल समेत गांव के अधिकांश लोग पत्थर खदान में ही काम करते है और मुरुमातु गांव जंगल से सटा हैऔर इसके आस पास दर्जनों अवैध पत्थर उत्खनन का कार्य दिन दहाड़े चलता है प्रति दिन अवैध पत्थर उत्खन के हेवी ब्लास्टिंग से पुरा क्षेत्र दहलता है इससे टाटीझरिया थाना और प्रखण्ड कार्यालय का भवन भी हिल जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










