साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड अर्जुन साव को साथ ले गयी मुंबई पुलिस

Published at :23 Jun 2017 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड अर्जुन साव को साथ ले गयी मुंबई पुलिस

हजारीबाग : लड़कियों के फेसबुक को हैक कर ब्लैकमेल करने व बैंक के एटीएम से फरजी तरीके से राशि की निकासी के मामले में गिरफ्तार अर्जुन साव और उसके पुत्र सचिन को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ ले गयी. वहीं अर्जुन साव की पत्नी शांति देवी को मुफस्सिल पुलिस ने गुरुवार को हजारीबाग […]

विज्ञापन
हजारीबाग : लड़कियों के फेसबुक को हैक कर ब्लैकमेल करने व बैंक के एटीएम से फरजी तरीके से राशि की निकासी के मामले में गिरफ्तार अर्जुन साव और उसके पुत्र सचिन को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ ले गयी. वहीं अर्जुन साव की पत्नी शांति देवी को मुफस्सिल पुलिस ने गुरुवार को हजारीबाग जेल भेज दिया.
हालांकि इस मामले में अर्जुन साव का दूसरा पुत्र सूरज साव समेत जामताड़ा निवासी भीखू मंडल, चतरा के पत्थलगढ़ा निवासी उमेश साव व हरदयाल साव पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस सभी की तलाश कर रही है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 143-17,आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड अर्जुन साव की पत्नी ने भी मुफस्सिल पुलिस के समक्ष बैंकों से करोड़ों रुपये की फरजी निकासी करने संबंधी जानकारी दी है. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम के मास्टरमांइड अर्जुन साव को मुंबई पुलिस रिमांड पर लेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola