शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाया, गिरफ्तार

नाबालिग पीड़िता का आरोप गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया
हुसैनाबाद. हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नाबालिग ने युवक दीपरंजन के खिलाफ देवरी ओपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि चार वर्ष पूर्व दीपरंजन ने मोबाइल से बातचीत की थी. इसके बाद मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. इसी बीच वह मिलने की बात कहकर बुलाया. शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. गर्भवती होने पर जपला में एक क्लीनिक में ले जाकर गलत नाम बता कर एक दवा खरीदकर खाने को दिया. जिससे गर्भपात हो गया. जब शादी करने का दबाव बनाया, तो वह आजकल कह कर टहलाने लगा. ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया है. वहीं लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










