महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
गुमला. शहर में एक संवेदनशील मामला सामने आया है. घर में काम करने आये एक कारपेंटर युवक पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आरोप के अनुसार बंगाल का रहने वाला नुरुल नामक युवक कारपेंटर का काम करने के सिलसिले में महिला के घर आता-जाता था. इसीदौरान उसने महिला को कथित रूप से ब्लैकमेल करना शुरू किया और मानसिक दबाव बना कर अपने झांसे में ले लिया. महिला का कहना है कि आरोपी ने इसका फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला तब खुला, जब महिला के पति ने दोनों को एक पार्क में साथ घूमते देख लिया. संदेह होने पर उन्होंने मौके पर ही आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आयी. पीड़ित महिला ने थाना में दिये अपने आवेदन में बताया है कि वह अक्सर घर पर अकेली रहती थी. जबकि उसके पति बाजार जाते थे. इसका फायदा उठाकर आरोपी युवक ने उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया. इधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










