पति से कहासुनी हुई, तो पत्नी ने की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2025 8:35 PM

विज्ञापन

पति से कहासुनी हुई, तो पत्नी ने की आत्महत्या

विज्ञापन

भरनो. थाना क्षेत्र के लेकोटोली निवासी संदीप आइंद उर्फ मुन्ना की पत्नी पूनम कुमारी (32) ने बीते सोमवार की रात अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. संदीप व पूनम बीते तीन सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की थी. पूनम पहले से शादीशुदा है. वह अपने पहले पति व दो बच्चों को पहले छोड़ चुकी थी और संदीप से शादी की थी. संदीप व पूनम के दो साल की बेटी भी है. इधर पूनम बीते पांच माह की गर्भवती थी. पति संदीप ने बताया कि बीती रात उसके व पूनम के बीच घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद पूनम कमरे में गयी और अपने दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली. संदीप ने बताया कि उसने खिड़की से पूनम को फांसी पर लटके देखा, तो दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. दरवाजा नहीं टूटने पर पुलिस को जानकारी पुलिस को दी. घटना के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

वृद्ध की मौत, शव परिजनों को सौंपा

गुमला. शहर के पटेल चौक के समीप ठंड लगने से वृद्ध की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि उक्त वृद्ध कई दिनों से पटेल चौक स्थित पानी टंकी के पास आश्रय लिए था. बीती रात को ठंड लगने से उसकी जान चली गयी. स्थानीय लोगों की पहल से मृतक के परिजनों को खोज कर शव सौंप दिया गया. व

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola